Greenedge Solar
Home » Uncategorized » छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम खैर की पहल

छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम खैर की पहल

81 Views

विद्यार्थियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा -सुमित सिंह, एसडीएम

अलीगढ़ । उपजिलाधिकारी खैर सुमित कुमार सिंह ने शनिवार को पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण किया और छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

वार्ता के दौरान विद्यार्थियों ने छात्रावास, पेयजल, स्वच्छता और शिक्षण-संबंधी कुछ बिंदुओं पर सुझाव व समस्याएं साझा कीं। एसडीएम ने सहानुभूतिपूर्वक विद्यार्थियों की बातों को सुना और स्कूल प्रशासन को त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विद्यार्थियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान एसडीएम एवं उनकी टीम ने संचालित मैच में खाना भी खाया और गुणवत्ता को भी परखा।

विद्यालय प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से छात्रों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। एसडीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और कई क्षेत्रों में सुधार हेतु सुझाव दिए।

इस अवसर पर एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ एक स्वस्थ, सुरक्षित और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। तहसील प्रशासन इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा।

उपजिलाधिकारी खैर सुमित कुमार सिंह ने शनिवार को पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण किया

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 4
Total Users : 2994
Total views : 4517