वोट चोर गद्दी चोर, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो इस्तीफा दो : विवेक बंसल
भारतीय चुनाव आयोग और देश की भाजपा सरकार की मिलीभगत से वोट चोरी चल रही है पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश आदि के विधानसभा चुनावों में इसके पुख्ता साक्ष्य मिले हैं इसके साथ साथ SIR के नाम पर बहुत भारी संख्या में ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूचियों से काटे गए जिहें भाजपा विरोधी समझा गया चुनाव आयोग व भाजपा सरकार की वोट चोरी के विरुद्ध आज अलीगढ़ जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में विशाल विरोध व धरना प्रदर्शन हुआ I कांग्रेस पार्टी का ये विरोध प्रदर्शन मैरिस रोड से शुरू हुआ और रास्ते में ही चुनाव आयोग का पुतला फूँका गया इसके उपरान्त कांग्रेस प्रदर्शनकारी हाथों में वोट चोरी, चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कि गिरफ्तारी हो जैसे नारे लिखे हुए स्लोगन लेकर सेंटर पॉइंट होते हुए स्टेट बैंक घंटा घर, तस्वीर महल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां समस्त कांग्रेसजन धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार विरोधी और चुनाव आयोग विरोधी नारेबाज़ी करने लगे I इस अवसर पर विवेक बंसल ने अपने संबोधन ने कहा कि हमारे नेता राहुल गाँधी जी SIR को लेकर काफी खुलकर खुलासा कर रहे हैं SIR जिस तरीके से हो रही है उसमें साफ़ नज़र आ रहा है कि SIR के ज़रिये भाजपा विरोधी मतों को मतदाता सूचियों से हटाया जा रहा है और फ़र्ज़ी मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़े जा रहे हैं I चुनाव आयोग रक संवेधानिक संस्था है और उसके ऊपर लोकतंत्र की रक्षा की भारी ज़िम्मेदारी होती है यदि चुनाव आयोग ही जब सरकार का पिछलग्गू बनकर चलेगा तो उसकी निष्पक्षता संदिग्धता के दायरे में आती है ये बात लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है Iइसके साथ साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, व पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान समाप्त होने के बाद मतदान का प्रतिशत बार बार बदला गया और उसे इतना बढाया गया कि जिससे भाजपा को लाभ मिल सके और कोई आपत्ति भी न कर सके इससे ये साफ़ सिद्ध होता है कि निर्वाचन आयोग भाजपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वोट चोरी कर रहा है I कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के खिलाफ आगे भी भारी आन्दोलन करेगी व चुनाव आयोग की वोट चोरी को रोकेगी हम अपने आन्दोलन के द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा व उनकी गिरफ्तारी की मांग भी करेंगे I
इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित मुख्य कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, रौशनी सिंह, फहमिदा खान, अनवर अकील, डा शेरपाल सिंह सविता, विन्सेंट जोयल, मोहम्मद मंसूर, गोपाल मिश्रा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अमजद हुसैन, अखिलेश प्रजापति, साबिर अहमद, वसीम मलिक, विक्रम सिंह यादव, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, बाबुद्दीन अब्बासी, सुमित कुमार कालू, भुल्लन मलिक, मोहनलाल पप्पू, सरदार अजीत सिंह, आनंद बघेल, विकास चेतन, अमीरुउद्दीन लाला, मोहम्मद दिलशाद, सोनू शर्मा, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, चेतान्य प्रताप सिंह, आमिर जमील, अयाज़ कुरैशी, इमरान रफीक, योगेश तौमर, इं विश्वम्भर सिंह, संजय अग्रवाल, रजत केला, कफील अहमद खान, शादाब फज़ल, नरेन्द्र मिश्रा, लोकेन्द्र शर्मा, नबी अहमद खान, कृतेश खांडे, नादिर खान, मोहम्मद सलमान, शाहरुख खान, पूरनचंद देशमुख, डूंगर सिंह, कैलाश बाल्मीकि, गया प्रसाद गिर्राज, शाहिद खान, ओमप्रकाश सिंह, मोहम्मद सुहैल अख्तर, अनिल सिंह चौहान, मोहम्मद असलम कुरैशी, शिव सिंह नागर, ज्ञान सिंह दिवाकर, वीरेंद्र चौधरी, पप्पू आज़ाद, भूदेव प्रसाद, वाली मोहम्मद बबलू, क़ुतुब खान, नबी हसन, मोहम्मद मुजीब, आज़म कुरेही, आमिर मुन्तजिर, मेराज अहमद, अजय बघेल, अकील अहमद कस्सार, बिरजू जाटव, हिमांशु अग्रवाल, कुलदीप गौतम, चाँद खान, गौरव सविता, योगेश कुमार, विष्णुकांत, बन्ने खान, नौशाद अली, प्यारे मियां, सरुद्दीन, जुनैद खान, रिजवान खान, सुहैल खान, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे I
अलीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
- bhorkiawazz
- September 28, 2026
- 6:21 pm
- No Comments
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें
Share This
Recent Post
Our Visitor
0
0
2
9
9
4
Total Users : 2994
Total views : 4517- शेयर बाजार
Stocks today by TradingView