Greenedge Solar
Home » राजनीति » नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने कहा- “आज से वे हमारे बॉस”

नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने कहा- “आज से वे हमारे बॉस”

An Old Photo of Nitin Naveen
43 Views

भोर की आवाज़, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए अध्यक्ष को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित किया।

“आज से नितिन नवीन हमारे अध्यक्ष”

पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आज से नितिन नवीन ही हमारे अध्यक्ष हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा हमेशा प्रक्रिया और परंपरा के साथ आगे बढ़ती है। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि “आज से नितिन नवीन मेरे बॉस हैं,” जिससे पूरे संगठन को स्पष्ट संदेश गया कि नया नेतृत्व अब पूरी तरह कमान संभाल चुका है।

प्रधानमंत्री ने नितिन नवीन को पार्टी का सबसे युवा अध्यक्ष बताते हुए कहा कि उनमें नई ऊर्जा के साथ संगठन को आगे ले जाने की पूरी क्षमता है।

सेवा है पार्टी का मूल मंत्र

संगठन की कार्यशैली पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में केवल मेंबरशिप नहीं, बल्कि रिलेशनशिप भी अहम होती है। सेवा को पार्टी का मूल मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा, “सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। इसी वजह से भाजपा का ‘स्ट्राइक रेट’ बहुत ऊंचा रहा है।”

नगर निगमों में भी पहली पसंद

पार्टी के बढ़ते जनाधार का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भाजपा नगर निगमों में भी पहली पसंद बन चुकी है। उन्होंने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने का उदाहरण देते हुए संगठन की मजबूती को रेखांकित किया। साथ ही पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भाजपा की मजबूत उपस्थिति का भी उल्लेख किया गया।

नितिन नवीन का चयन

नितिन नवीन का चयन भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, युवा नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नए अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के सामने 2026 के आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन को और मजबूत करने की चुनौती है।

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 4
Total Users : 2994
Total views : 4517