Greenedge Solar
Home » राजनीति » गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए मांगे वोट, सपा कांग्रेस पर साधा निशाना

गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए मांगे वोट, सपा कांग्रेस पर साधा निशाना

जनता को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह
93 Views

मथुरा 20/04/2024: गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद हेमा मालिनी के प्रचार के लिए आज वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने 26 अप्रैल को भारी मतदान कर मथुरा- वृन्दावन सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को तीसरी बार सांसद बनाने तथा देश में 400 पार का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने सपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में देश की जनता को वह करके दिखाया है जो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार बेरोजगारी और गरीबी के सिवाय कुछ नहीं दिया। आज हर गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है | 80 करोड़ जनता को राशन, पेंशन, स्वास्थ्य, चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। वहीं कोरोना जैसी महामारी में सरकार जनता के साथ खड़ी रही और वैक्सीन उपलब्ध कराई, लेकिन कांग्रेस और सपा ने वैक्सीन पर भी राजनीति की।

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी को आमंत्रण दिया गया था, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण को ठुकराकर विपक्ष ने भगवान राम का भी अपमान किया।

अमित शाह ने सांसद हेमा मालिनी द्वारा मथुरा लोकसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि 15 साल पहले हेमा मालिनी जी ने मुझे जिताने के लिए प्रचार किया था और आज मैं उन्हें जिताने के लिए आपके पास आया हूं। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से आगामी 26 अप्रैल को कमल के निशान के सामने का बटन दबाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पर के नारे को पूरा करने के लिए मथुरा से उन्हें जिताने का आह्वान किया। वहीं राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया,  मेयर विनोद अग्रवाल,श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, लक्ष्मीनारायण चौधरी समेत अन्य विधायकों ने अपने विचार व्यक्त किये । जनसभा में उमड़े जनसैलाब का जोश देखते ही बन रहा था।

जनसभा में उपस्थित जनसमूह
जनसभा में उपस्थित जनसमूह
जनता को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह
जनता को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह
bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 8
Total Users : 2998
Total views : 4521