Greenedge Solar
Home » राजनीति » कांग्रेस ने संघर्ष की तैयारी को दिया नया रूप , आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठन की बैठक

कांग्रेस ने संघर्ष की तैयारी को दिया नया रूप , आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठन की बैठक

17 Views

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई जिसमें पूर्व हरियाना प्रभारी विवेक बंसल भी शामिल हुए …..

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सांगठनिक मजबूती को लेकर एक उच्च स्तरीय महाबैठक हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। ‘मिशन 2026’ को केंद्र में रखकर आयोजित इस बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेताओं और रणनीतिकारों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने के लिए पांच सूत्रीय संकल्प पारित किए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब सड़क से लेकर पंचायत स्तर तक सत्ता विरोधी आंदोलनों को तेज करेगी। बैठक में मुख्य रूप से ‘संविधान संवाद महापंचायत’ के जरिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से ग्रामीण रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही, कांग्रेस के 140 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया। आगामी पंचायत और एम.एल.सी. चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और लखनऊ के रमाबाई मैदान में एक विशाल महारैली आयोजित करने की रूपरेखा भी साझा की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री अविनाश पांडे जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी, राष्ट्रीय सचिव व सह-प्रभारी श्री धीरज गुर्जर जी, सह-प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल जी, विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत जी सांसद श्री इमरान मसूद, राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी, पूर्व सांसद श्री पी.एल. पुनिया जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी, अमेठी सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी, सहित पूर्व हरियाणा प्रभारी श्री विवेक बंसल जी भी उपस्थित रहे I
इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश के प्रमुख चेहरों ने भी सहभागिता की।

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 8
Total Users : 2998
Total views : 4521