Greenedge Solar
Home » Uncategorized » ममता बनर्जी हेल्थ अपडेट, धीरे-धीरे ठीक हो रहीं हैं ममता, डॉक्टरों ने क्या कहा?

ममता बनर्जी हेल्थ अपडेट, धीरे-धीरे ठीक हो रहीं हैं ममता, डॉक्टरों ने क्या कहा?

46 Views

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति ‘स्थिर’ है और स्वास्थ्य संबंधी उनके सभी ‘पैरामीटर’ सामान्य हैं. राज्य संचालित एसएसकेएम अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार शाम को यहां कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर उनकी गहन जांच के बाद यह जानकारी दी. डॉक्टरों ने कहा कि चोट के कारण 69-वर्षीया ममता को हो रहा दर्द अब कम है. एसएसकेएम के चिकित्सकों की तीन-सदस्यीय टीम शाम को उनकी स्थिति की जांच करने के लिए उनके आवास पर गई थी.

एक वरिष्ठ डॉक्टरों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि, ‘उनका स्वास्थ्य स्थिर है और (वह) ठीक हो रही हैं. उनके सभी पैरामीटर ठीक हैं और चोटों के कारण होने वाला दर्द कम हो गया है.’ टीएमसी प्रमुख बनर्जी बृहस्पतिवार शाम को कालीघाट स्थित अपने आवास में गिर गई थीं, जिसके कारण उनके माथे और नाक पर गंभीर चोट लग गई थी. बंगाल की मुख्यमंत्री के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांका लगाया गया और अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

प्रदूषण से कराह रहा यह देश, कभी रहती थी टूरिस्टों की भरमार, अब सांस के लिए तरस रहे हैं लोग

इस बीच, यह कहने के एक दिन बाद कि बनर्जी ‘पीछे से किसी धक्का के कारण गिर गईं’, अस्पताल के निदेशक मणिमॉय बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उनका मतलब केवल इतना था कि मुख्यमंत्री को ‘धक्का लगने की अनुभूति’ हुई होगी. बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘यह पीछे से धक्का देने की अनुभूति है जिसके कारण (मुख्यमंत्री बनर्जी) गिर गईं. हमारा काम इलाज करना है और हमने वह किया है. मैंने कल शाम जो कहा था, उसकी गलत व्याख्या की गई.’

एसएसकेएम के निदेशक ने बृहस्पतिवार शाम को कहा था कि बनर्जी ‘पीछे से किसी धक्का’ के कारण अपने घर के परिसर में गिर गईं. बंद्योपाध्याय की ‘पीछे से धक्का’ वाली टिप्पणी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के गिरने के कारण को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रम और अटकलों को जन्म दिया.

बंगाल के सीएम का हेल्थ अपडेट, धीरे-धीरे ठीक हो रहीं हैं ममता बनर्जी, डॉक्टरों ने क्या कहा?

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने मुख्यमंत्री से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की. पुलिस आयुक्त ने बताया कि, ‘अभी तक, मुख्यमंत्री के गिरने के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. हमने मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि क्या कोई सुरक्षा चूक हुई थी या नहीं. बनर्जी को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और अधिकारियों की एक विशेष टीम उनके आवास पर भी उनकी सुरक्षा की देखभाल करती है.

Tags: Mamata banerjee, West bengal news

Source link

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 4
Total Users : 2994
Total views : 4517