जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा जिला स्तरीय ओपन जूनियर, अंडर 23, सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026- का आयोजन दिनांक 13 सितम्बर 2026, दिन रविवार प्रातः 8 बजे से स्थान एल बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथरस रोड इगलास में हुआ जिसमें श्री देवी प्रसाद शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें नितिन चौधरी कक्षा 11 ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक ,सोनिया कक्षा 10 ने लंबी कूद में रजत पदक ,अभिषेक डागुर कक्षा 11 ने शॉट पुट में कांस्य पदक , रागनी चौधरी कक्षा 12 ने लंबी कूद में कांस्य पदक, रचित चौटाला कक्षा 11 ने लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया । इसके साथ ही विद्यालय के खेल प्रशिक्षक के के चौधरी ने ओपन आयु वर्ग में शॉट पुट में रजत पदक प्राप्त किया । अरुण चौधरी कक्षा 11,खेल प्रशिक्षक के के चौधरी का हैमर थ्रो के लिए तथा उपरोक्त सभी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट के लिए चयन हुआ । इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में के के चौधरी एवं श्री मती सुनीता चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर हिमांशु शर्मा एवं डायरेक्टर डॉ अनुराधा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
डीपीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्रों ने खेलों में लहराया परचम
- bhorkiawazz
- September 14, 2026
- 3:49 pm
- No Comments
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें
Share This
Recent Post
Our Visitor
0
0
2
9
9
4
Total Users : 2994
Total views : 4517- शेयर बाजार
Stocks today by TradingView