Greenedge Solar
Home » Uncategorized » के कव‍िता की ग‍िरफ्तारी के क्‍या है मायने? इससे बढ़ सकती है क‍िसकी मुश्‍क‍िलें, समझें इस पूरे केस का ‘भूगोल और गण‍ित’

के कव‍िता की ग‍िरफ्तारी के क्‍या है मायने? इससे बढ़ सकती है क‍िसकी मुश्‍क‍िलें, समझें इस पूरे केस का ‘भूगोल और गण‍ित’

92 Views

हैदराबाद/नई द‍िल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला के मनी लॉन्‍ड्र‍िंग मामले में शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता (46) को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आ गई है. इससे पहले दिन में ईडी अधिकारियों ने हैदराबाद में कविता के परिसरों पर छापेमारी की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. क्‍या अब के कव‍िता की ग‍िरफ्तारी से दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं? आपको बता दें क‍ि शराब घोटाला मामले में एक बार सीबीआई की पूछताछ में अरव‍िंद केजरीवाल जरूर शाम‍िल हुए थे लेक‍िन ED की पूछताछ में अब तक केजरीवाल पेश नहीं हुए हैं. उन्होंने ED के हर समन को गलत बताया है.

गिरफ्तारी वारंट के मुताबिक, तेलंगाना में बीआरएस की विधान पार्षद (एमएलसी) कविता को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से शाम पांच बजकर 20 मिनट पर गिरफ्तार किया गया. ईडी अधिकारियों ने बताया कि कविता के पति डी.आर. अनिल कुमार को उनकी गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया गया है. ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पिछले साल कविता से तीन बार पूछताछ की थी और इस साल उन्हें फिर से तलब किया था, लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का हवाला देते हुए पेश नहीं हुईं क्योंकि अदालत ने उन्हें किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान किया था.

कोर्ट से भी केजरीवाल को नहीं म‍िली राहत
ईडी ने अरविंद केजरीवाल को अब तक 8 बार समन भेजे है, लेकिन एक भी बार वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं. इसको लेकर ईडी ने दो बार राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत फाइल की थी. ईडी ने कोर्ट को दलील दी थी क‍ि केजरीवाल एक जन प्रतिनिधि है और वो ED पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे हैं. जिस पर पहली सुनवाई के दौरान केजरीवाल वीडियो कॉन्‍फ्रेंस‍िंग के जरिए कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए थे और उन्होंने बजट सत्र का हवाला देकर थोड़ी राहत मांगी थी. इसके बाद कोर्ट की दूसरी सुनवाई में उन्हें फिजि‍कल तौर पर 16 मार्च को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश द‍िया था. इसके बाद केजरीवाल ने सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन शुक्रवार को भी उन्‍हें सेशन कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली.

क्‍या है ईडी की चार्जशीट पर आरोप
अब देखना होगा क‍ि कल यानी 16 मार्च को केजरीवाल क्या कोर्ट में पेश होंगे या नही और ईडी का अगला कदम क्या रहेगा? बता दें क‍ि ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, केजरीवाल को नई शराब पॉलिसी लागू होने से लेकर उसे बनने तक की पूरी जानकारी थी. जिसमें ईडी ने आरोप लगाया था क‍ि नई आबकारी नीति को लेकर केजरीवाल के निवास पर कई बैठके भी हुई और इस मामले से जुड़े आरोपियों से केजरीवाल ने मुलाकात और बात भी की थी.

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, एक फेस टाइम चैट्स भी जांच एजेंसी को तफ्तीश के दौरान हाथ लगी थी, जिसमें केजरीवाल ने फेस टाइम पर समीर महेन्द्र से बात की थी. यह बातचीत विजय नायर के कहने पर हुई थी. चार्जशीट के मुताब‍िक, इस फेस टाइम पर बातचीत के वक्‍त केजरीवाल ने समीर महेन्दु से कहा था क‍ि विजय नायर मेरा बच्चा है इसका ख्याल रखना. ऐसा ईडी का आरोप है और चार्जशीट में भी इसका जिक्र किया गया है. समीर महेन्दू इंडो स्प्रिट के मालिक है और विजय नायर आम आदमी पार्टी का करीबी बताया जाता था. विजय नायर आप पार्टी की कम्युनिकेशन विंग का हेड था.

ईडी ने दावा किया था कि कविता शराब कारोबारियों की लॉबी ‘साउथ ग्रुप’ से जुड़ी हुई थीं, जो 2021-22 के लिये दिल्ली आबकारी नीति में एक बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रही थी. यह नीति अब रद्द की जा चुकी है. ईडी ने आरोप लगाया है कि मामले के एक आरोपी विजय नायर को सरत रेड्डी, कविता और एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा नियंत्रित ‘साउथ ग्रुप’ से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली और ये राशि आप नेताओं को देने के लिए नायर को दी गई.

Tags: Arvind kejriwal, Delhi liquor scam, K kavita

Source link

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 4
Total Users : 2994
Total views : 4517