Greenedge Solar
Home » Uncategorized » अब मोबाइल से भी प्राप्त कर सकते हैं नागरिकता, गूगल प्ले से डाउनलोड कर लें ये ऐप, मिनटों में हो जाएगा काम

अब मोबाइल से भी प्राप्त कर सकते हैं नागरिकता, गूगल प्ले से डाउनलोड कर लें ये ऐप, मिनटों में हो जाएगा काम

72 Views

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को क्रियान्वित किया था. उसके बाद योग्य आवेदकों को भारत की नारिकता अप्लाई करने के प्रेसेस को आसान बनाते हुए शुक्रवार को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया. इसमें पात्र किसी भी देश (पड़ोसी देश) के नागरिक नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने 15 मार्च की शाम को बताया कि नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए Google Play Store से या वेबसाइट Indiancitizenshiponline.nic.in से एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवक्ता ने कहा, ‘नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत आवेदन करने के लिए CAA-2019′ मोबाइल ऐप चालू हो गया है.’ इससे पहले, गृह मंत्रालय ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र लोगों के लिए पोर्टल लॉन्च किया था.

क्या है लूथरा मूट कोर्ट कंपटीशन? सुप्रीम कोर्ट के जज समेत देश-विदेश के छात्रों ने लिया भाग

वेबसाइट का लिंक- https://indiancitizenshiponline.nic.in/

प्ले स्टोर का लिंक- https://play.google.com/store/apps/details?id=ca.caa.coremobileapp&hl=en&gl=US

CAA तहत भारत की नागरिकता मिलेगी चुटकियों में, गृह मंत्रालय ने बताया कौन सी ऐप करनी होगी डाउनलोड

विवादास्पद सीएए के कार्यान्वयन के नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हो गया. सीएए नियम जारी होने के बाद, नरेंद्र मोदी सरकार अब 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए तीन देशों के प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करना शुरू कर देगी. इनमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई शामिल हैं.

Tags: CAA Law, Home Minister Amit Shah, Union home ministry

Source link

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 4
Total Users : 2994
Total views : 4517