Greenedge Solar
Home » स्वास्थ्य » एएमयू जिम्नेजियम क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में “योग के महत्त्व” पर संगोष्ठी आयोजित

एएमयू जिम्नेजियम क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में “योग के महत्त्व” पर संगोष्ठी आयोजित

Yoga
77 Views

Yoga– योग ना तो धार्मिक अनुष्ठान और ना ही बीमारी का इलाज बल्कि ये है हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पहचान ।

– योग का अभ्यास हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है ।

एएमयू जिम्नेजियम क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित “योग के महत्त्व” पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए एएमयू जिम्नेजियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने योग साधकों से अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है। यह भारतीय दर्शन और जीवन दृष्टि का अभिन्न अंग है। योग का उद्गम भारत में हुआ और यह वेदों तथा उपनिषदों में उल्लिखित है। योग का पहला उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है, और पतंजलि के योगसूत्र में इसे विधिवत संकलित किया गया। योग की प्राचीन परंपरा हमें बताती है कि यह किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा नहीं है बल्कि यह आत्म-साक्षात्कार का माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि ,योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, न ही यह कोई धार्मिक अनुष्ठान है। यह हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। योग का अभ्यास हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और हमें एक संतुलित, शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा के लिए प्रेरित करता है । यह न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्तर पर भी शांति और सद्भावना का संदेश फैलाता है।
योग भारतीय संस्कृति का एक अमूल्य रत्न है, ऋषियों और मुनियों द्वारा बनाए गए योग के सिद्धांत को अपनाते हुए सर्वप्रथम हमें यम और नियम का पालन करना चाहिए । आज दुनिया योग के मूल मंत्र यम और नियम के सिद्धांतों को अपने समाज में लागू कर रही है पर हम लोग इससे दूर होकर सिर्फ कुछ शारीरिक क्रियो तक ही योग को सीमित कर इसके मूल सिद्धांत से दूर होते जा रहे है , जो भारतीय समाज के लिए शुभ नही है । हम सब भारतीयों को मिलकर योग को सहेजना और संजोना चाहिये । इस अवसर पर कुश्ती प्रशिक्षक राकेश चौधरी, तय्यब शेरवानी , शुऐब , मोहम्मद मारूफ , आदि लोग उपस्थित थे ।

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 8
Total Users : 2998
Total views : 4521