Greenedge Solar
Home » खेल » एएमयू अंतर हाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज शिवम सारस्वत के नाम ।

एएमयू अंतर हाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज शिवम सारस्वत के नाम ।

ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी
94 Views

एएमयू अंतर हाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज शिवम सारस्वत के नाम ।

एन आर एस सी हाल रहा चैंपियन , उप विजेता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज ।

एएमयू क्रिकेट क्लब द्वारा विगत 21 अप्रैल 2024 से एएमयू क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही अंतर हाल क्रिकेट प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी के 14 आवासीय हालों सहित विभिन्न स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया । आज  एन आर एस सी हाल एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के छात्रों के बीच फाइनल मैच खेला गया । जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी । सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से बैटिंग करते हुए शबी ने सर्वाधिक व्यक्तिगत 25 रन बनाए , तथा हर्षित का व्यक्तिगत स्कोर 17 रन रहा । एनआरसी की ओर से बॉलिंग करते हुए शिवम सारस्वत ने तीन विकेट चटकाए तथा उसैद ने दो विकेट लिया ।

एनआरएससी हाल ने बैटिंग करते हुए 8 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 86 रन के लक्ष्य को भेदते हुए वर्ष 2024 की क्रिकेट चैंपियन ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया । एनआरएससी की ओर से व्यक्तिगत स्कोर में एनआर एस सी टीम के कप्तान शिवम सारस्वत ने 34 रन बनाकर नॉट आउट रहे तथा चिराग ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत 40 रन बनाए । बॉलर शाकिब ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से एक विकेट लिया । वर्ष 2024 के अंतर हाल क्रिकेट मैच में बेस्ट बैट्समैन आफ टूर्नामेंट चिराग शर्मा, बेस्ट बॉलर आफ टूर्नामेंट हमजा बने । मैन ऑफ द मैच टूर्नामेंट और मैन ऑफ द सीरीज टूर्नामेंट शिवम सारस्वत के नाम रही।

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एएमयू ई सी सदस्य प्रोफेसर मोइनुद्दीन तथा कार्यक्रम अध्यक्षता एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर सय्यद अमजद अली रिजवी द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गयी । इसी क्रम में विजेताओं को व्यक्तिगत पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर शकील अल्वी, माज़िन जैदी , इंजीनियर सैफ अनवर, फाजिल इलियासी, मुजफ्फर अली, मोहम्मद मंसूर, तहमीद अहमद , मेराज अहमद के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किये गए । सभी अतिथियों का स्वागत क्रिकेट क्लब के कप्तान आदिल अल्वी द्वारा किया गया । तथा धन्यवाद एवं कार्यक्रम का संचालन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी क्रिकेट के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉक्टर फैसल शेरवानी द्वारा किया गया । इस अवसर पर विभिन्न हालों के वार्डन, छात्र सहित मजहर उल कमर ,सैफुल्लाह प्रिंस ,शारिक अहमद, मोहम्मद इमरान, आदि लोग उपस्थित थे ।

ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी
ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी

 

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

1 thought on “एएमयू अंतर हाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज शिवम सारस्वत के नाम ।”

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 8
Total Users : 2998
Total views : 4521