Greenedge Solar
Home » क्राइम » पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर 20 हजार का इनामी गोकश घायल, गिरफ्तार ।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर 20 हजार का इनामी गोकश घायल, गिरफ्तार ।

घटना के सम्बन्ध में मीडिया को जानकारी देते सीओ खैर राजीव द्विवेदी
55 Views

पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर 20 हजार का इनामी गोकश घायल, गिरफ्तार ।

कब्जे से अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद ।

अलीगढ़ 17 अप्रैल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खैर के पर्यवेक्षण में थाना टप्पल व पिसावा पुलिस टीम द्वारा जट्टारी पिसावा रोड भट्टा के सामने खेतो को जाने वाले रास्ते से पुलिस मुठभेड़ के दौरान मु0अ0स0 149/2021 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना गोण्डा जनपद अलीगढ में वांछित अभियुक्त अकबर पुत्र बक्शी खाँ निवासी ग्राम मीरपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया । वांछित अभियुक्त अकबर के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था ।

घटना के सम्बन्ध में मीडिया को जानकारी देते सीओ खैर राजीव द्विवेदी
घटना के सम्बन्ध में मीडिया को जानकारी देते सीओ खैर राजीव द्विवेदी

प्राप्त विवरण के अनुसार दि0 01.06.2021 को ग्राम मजूपुर की गौशाला में कुछ गायों के अवशेष मिलने की सूचना पर मु0अ0सं0 149/21 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

पिछले दिनों मुखबिर की सूचना पर रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा अभियुक्त को रोके जाने पर अभियुक्त अकबर द्वारा पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की गई, जिसमें आरोपित अकबर को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलाह तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस बिना नम्बर  बरामद हुई। आरोपित को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में मु0अ0सं0 159/2024 धारा 307 भादवि0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह थाना टप्पलथानाध्यक्ष श्री रोहित राठी थाना पिसावा, उ0नि0 श्री संदीप कुमार चौकी प्रभारी जट्टारी, हे0का0 1213 विशन सिंह थाना टप्पल, हे0का0 217 योगेन्द्र कुमार थाना पिसावा, हे0का0 247 अभिषेक कुमार थाना पिसावा अलीगढ़ प्रमुख रूप से मौजूद रहे |

bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 8
Total Users : 2998
Total views : 4521