Greenedge Solar
Home » राजनीति » अलीगढ पहुँचे भाजपा के संगठन मंत्री, कोर कमेटी की ली बैठक।

अलीगढ पहुँचे भाजपा के संगठन मंत्री, कोर कमेटी की ली बैठक।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेते संगठन मंत्री धर्मपाल
79 Views

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा हलचल तेज, धर्मपाल सिंह ने कसे पेच |

अलीगढ़ 13 अप्रैल : चुनाव प्रबंधन व संगठन की टोह लेने पहुँचें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ज़िला कार्यालय पर कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक में कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ़ चुनाव नहीं है वरन 2047 का रोड मैप है। सभी भाजपा के जनप्रतिनिधियों को चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि  अपनी अपनी विधानसभा में जी जान से जुटेंगे तभी बड़ी जीत को अंजाम दे पायेंगे।

इस मौके पर धर्मपाल सिंह ने जिले में चल रहे संगठनात्मक क्रिया-कलापों की समीक्षा की तथा बचे हुए कार्यक्रमों को लेकर निर्देशित किया तथा बहुमत से पार्टी की जीत के लिए पार्टी के जन प्रतिनिधि व् पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया । बूथ की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व सभी बूथों पर पन्ना प्रमुखों की बैठक अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाए। धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुड़ जाने के लिए भी कहा ।

बैठक में इस मौक़े पर क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार, लोकसभा प्रभारी अशोक राणा, लोकसभा संयोजक ठाकुर गोपाल सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह (स्वतंत्र प्रभार), जिला प्रभारी मानवेन्द्र लोधी , ज़िलाध्यक्ष चौ.कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह , चौ.ऋषिपास सिंह , विधायक ठा.जयवीर सिंह, अनिल पाराशर, श्रीमती मुक्ता राजा, अनीता जैन, ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, विवेक सारस्वत, शिवनारायण शर्मा, लोकसभा विस्तारक गौरव चौधरी , सुरेश शर्मा ,अवध सिंह बघेल , देवेन्द्र राजपूत , गोपाल महेश्वरी, सुरेश सिंह , अनेक पाल सिंह , केशव बघेल , मुकेश तोमर , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कोर कमेटी की  बैठक लेते संगठन मंत्री धर्मपाल
भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेते संगठन मंत्री धर्मपाल
bhorkiawazz
Author: bhorkiawazz

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

PM Surya Ghar Yojna

Recent Post

🌸 *संस्कार भारती, ब्रज प्रान्त* की साधारण सभा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में आयोजित की गई ।मंचासीन अतिथियों— *आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब, अखिल भारतीय  सदस्य,आदरणीय सुभाष अग्रवाल जी भाई साहब, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, आदरणीय विजय जी भाई साहब त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय निरंजन पाण्डेय जी,अखिल भारतीय मंचीय कला प्रमुख —के गरिमामयी सानिध्य तथा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सी.ए. संजय गोयल जी, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री नन्द नन्दन गर्ग जी एवं आदरणीय डॉक्टर मदन मोहन लाल जी*, प्रांतीय मंचीय कला संयोजक  के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अत्यंत सुन्दर, भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल रही । अतिसुंदर डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी  एवं किसी विशेष की जन्म तिथि पर आधारित नोटों का प्रदर्शन श्री आरेन्द्र भाईसाहब द्वारा
इस सुंदर एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का केंद्र भी रहा।
आदरणीय बांके लाल जी गौड़ भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब संस्कार भारती अपने यौवन रूप में है। लगातार प्रगति भी कर रही है। श्री निरंजन पंड्या जी ने कहा की कला समाज की शक्ति है प्रत्येक कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। समिति की हर माह बैठक आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विधाओं की अलग-अलग हर महीने बैठक भी होनी चाहिए। त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय जी भाई साहब जी ने कहा कि  वर्ग विशेष के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जैसे – महिलाओं, शिक्षकों , पत्रकार, युवा कलाकार आदि।स्कूल में कक्षा के अनुसार कार्यक्रम किए जाने चाहिए। समाज में जागृति करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर चल रही अश्लील रीलों का विरोध अवश्य किया जाना चाहिए। हनुमंत जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल जी ने दिसंबर माह में चार दिवसीय कला साधक संगम कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को एक दूसरे से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां जो श्रेष्ठ कार्यक्रम हो रहा है उसको अपने यहां भी करने का प्रयास करना चाहिए।
महानगर अलीगढ़ से सी ए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री विशन चंद्र वाष्र्णेय- प्रांतीय संरक्षक श्री आलोक शर्मा,  डॉ सुनीता गुप्ता,श्री पवन जिंदल, कुमारी पूनम, श्री विकास जैन ने सहभागिता की।

Our Visitor

0 0 2 9 9 4
Total Users : 2994
Total views : 4517